Acharya Prashant
होम
उनका जीवन और काम
लेख और कॉलम
मीडिया और संवाद
मीडिया कवरेज
इंस्टिट्यूशनल टॉक्स
पॉडकास्ट्स
लाइव सत्र
पुस्तकें
पढ़ें
लेख
AP फ्रेमवर्क
AP बायोग्राफी
देखें
वीडियो कोर्स
वीडियो लाइब्रेरी
करियर
Donate
Donate
Live SessionsHIDP 2.0AP FrameworkHis BiographyThe MissionHis WorkOperation 2030
Op-Eds & ColumnsMedia CoveragePress ReleasesInstitutional TalksPodcastsGalleryInvite Him
BooksArticlesVideo CoursesVideo LibraryCareers

GET UPDATES

Receive handpicked articles, quotes and videos of Acharya Prashant regularly.

This site is protected by reCAPTCHA.

By continuing, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy


On Social Media

100+ Channels

Main Channels

YouTube60.5M+Instagram13.2M+Facebook13.3M+X (Twitter)1.2M+WhatsApp575K+Threads1.4M+

Channels Across 15+ Languages

HindiEnglishMarathiGujaratiTamilTeluguKannadaMalayalamPunjabiOdiyaBengaliSpanishRussianGermanFrenchChinese
Acharya Prashant App
Get it on Google PlayDownload on the App Store

Contact Us
support@advait.org.in+91 96505 85100
कॉपीराइट © 2026 प्रशांतअद्वैत फाउंडेशन
नियम एवं शर्तेंगोपनीयता नीतिअंडरटेकिंग
वीडियो कोर्स
  1. होम
  2. मन में स्थिरता कैसे लाएँ?

मन में स्थिरता कैसे लाएँ?

पूरी श्रृंखला देखें
2 घंटे 27 मिनट
हिन्दी
विशिष्ट वीडियोज़
पठन सामग्री
आजीवन वैधता
सहयोग राशि: ₹250₹500
रजिस्टर कर चुके हैं?
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें
वीडियो कोर्स को साझा करें

स्थिरता की उम्मीद हम अक्सर ही दुनिया से करते हैं। यह जानते हुए भी कि यहाँ कुछ स्थिर नहीं है।

"मेरे रिश्ते हमेशा वैसे ही बने रहें जैसे पहले थे।"
"मेरी छवि लोगों के मन में अच्छी बनी रहे।"
"लोग मुझसे वैसा ही व्यवहार करें जैसा करते थे।"

पर जीवन हमारी उम्मीदों के हिसाब से नहीं गति करता। परिस्थियाँ लगातार बदलती रहती हैं और अक्सर ही उन परिस्थितियों के सामने हम खुद को कमज़ोर पाते हैं।

इस कमज़ोरी का मूल कारण क्या है? एक विचलित मन।

जब हम भीतर से स्थिर नहीं होते हैं तो परिस्थितियों के गुलाम बन जाते हैं।

यह कोर्स उन सभी के लिए है जो एक स्थिर चित्त के साथ जीवन का आनंद लेना चाहते हैं।

आचार्य प्रशांत का यह सरल कोर्स "मन में स्थिरता कैसे लाएँ?" श्वेताश्वेतर उपनिषद् के अध्याय 3 और 4 के कुछ श्लोकों पर आधारित है।

  • मन में स्थिरता लाने के सरल उपाय
  • आचार्य जी द्वारा श्वेताश्वतर उपनिषद् की सरल व उपयोगी व्याख्या
  • जीवन के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझें
  • आत्मिक जिज्ञासाओं का समाधान

श्वेताश्वतर उपनिषद् का स्थान ईशादि दस प्रधान उपनिषदों में है। इसके वक्ता श्वेताश्वतर ऋषि हैं। इस उपनिषद् की विवेचनशैली बड़ी ही सुसम्बद्ध और भावपूर्ण है। यह उपनिषद् कृष्ण यजुर्वेदीय शाखा के अन्तर्गत है। इसमें कुल छ: अध्याय हैं।

यह पाठ्यक्रम अध्याय 3 के इक्कीसवें श्लोक और अध्याय 4 के पहले से सातवें श्लोक पर आधारित है। अध्याय 1 में जगत् कारण का निर्णय कर प्रण व चिन्तन पूर्वक ध्यानाभ्यास को ही उसके साक्षात्कार का साधन बताया गया है। इसका विशेष विवरण अध्याय 2 में है। अध्याय 2 में ध्यान की विधि व ध्यान के योग्य स्थान, यौगिक क्रियाओं का वर्णन व आत्म साक्षात्कार से सम्बंधित प्रश्नों पर प्रकाश डाला गया है। अध्याय 3 में एक सफल जीवन व उसकी उच्चतम संभावना व अध्याय 4 में मन की स्थिरता पर चर्चा की गयी है।

आचार्य प्रशांत की इस स्पष्ट व सरल व्याख्या से मन में स्थिरता लाने के उपाय पता चलते है।

  1. 1. अपना फ़ायदा कैसे करवाएँ?
    24 मिनट
  2. 2. दुनिया संसाधन है, इस्तेमाल करो!
    19 मिनट
  3. 3. हम चेतना हैं या शरीर?
    22 मिनट
  4. 4. क्या करें अगर परिस्थियाँ बदलने से मन बदलता हो?
    28 मिनट
  5. 5. हमारे सभी सम्बन्ध इसलिए बनते हैं
    16 मिनट
  6. 6. तुम्हारी चेतना केंद्रित कहाँ है?
    19 मिनट
  7. 7. डूबकर जीने (इमर्शन) का अर्थ क्या है?
    19 मिनट
वीडियो कोर्स अवधि:
2.45 घंटे
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आप जिस उत्तर की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिल रहा है? कृपया हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

कोई भी वीडियो श्रृंखला आचार्य प्रशांत के यूट्यूब वीडियो से कैसे अलग है?

वीडियो श्रृंखला के सभी वीडियो-सत्र सिर्फ़ इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। (कुछ वीडियो के कुछ हिस्से किन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं। हालाँकि, इनकी संरचना, परीक्षण और प्रक्रियाओं के साथ पूरा पाठ्यक्रम इस प्लेटफॉर्म के अलावा कहीं और उपलब्ध नहीं है।)

क्या ये लाइव वीडियो हैं या इसमें पहले से रिकॉर्डेड वीडियो हैं?

यहाँ उपलब्ध सभी वीडियो श्रृंखला आचार्य जी के पहले से रिकॉर्डेड वीडियो का संकलन है। यह कोई लाइव वीडियो नहीं हैं इसलिए आप इन वीडियो श्रृंखलाओं से कभी भी जुड़ सकते हैं और अपने हिसाब से इनके वीडियो-सत्र देख सकते हैं।

वीडियो श्रृंखला के लिए सहयोग राशि क्यों रखी गयी है? यह निःशुल्क क्यों नहीं है?

वीडियो श्रृंखला की न्यूनतम सहयोग राशि संस्था के न्यूनतम आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए रखी गयी है।

सहयोग राशि से अधिक दान देने से मुझे क्या लाभ होगा?

संस्था जिस जन-जागरण आन्दोलन के साथ आगे बढ़ रही है, वो मूलतः व्यक्तिगत और सामाजिक सुधार के लिए है। इसलिए व्यापक स्तर पर बदलाव लाने के लिए संस्था को अधिक संसाधनों की आवश्यकता है। आपके द्वारा किया जाने वाला योगदान समाजिक उत्थान के रूप में वापिस आप तक ही पहुँचता है। इसलिए अधिक योगदान कर संस्था को बल दें जिससे वह आपकी और सहायता कर सके।

वीडियो श्रृंखला की रजिस्ट्रेशन की प्रकिया के बाद मैं उसे कब तक देख सकता हूँ?

वीडियो श्रृंखला की एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप उसको आजीवन देख सकते हैं।

क्या वीडियो श्रृंखला के वीडियो को बार-बार देखने की सुविधा उपलब्ध है?

हाँ, आप वीडियो श्रृंखला का कोई भी वीडियो सत्र कितनी भी बार देख सकते हैं। वीडियो सत्र को बीच में रोकने, पीछे जाने, या आगे बढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध है।

मुझे वीडियो श्रृंखला से बहुत लाभ हुआ, अब मैं संस्था की कैसे सहायता कर सकता हूँ?

यह हमारे लिए बहुत प्रसन्नता की बात है कि इस वीडियो श्रृंखला से आपकी सहायता हुई और अब आप संस्था की मदद करना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपसे निवेदन करेंगे कि आप अपना पूरा अनुभव हमारे साथ support@advait.org.in पर साझा करें। ऐसा करने के बाद आप 'शेयर' बटन का उपयोग कर इस वीडियो श्रृंखला के विषय में अपने मित्रों को बता सकते हैं, या संस्था को यहाँ जाकर अनुदान भी कर सकते हैं।

130+ ईबुक्स ऍप में पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें