मरने से मत डरो, मरने से बिल्कुल मत डरो| ताज़ा होने का अर्थ ही क्या है? नया जन्म! ‘ताज़ा’ माने नया जन्म| ताज़ा हम सब रहना चाहते हैं, मरना कोई नहीं चाहता| यह कैसे संभव है? नहाने जाते हो, नहाने की क्या प्रक्रिया है? नहाकर आते हो तो चेहरा चमक रहा होता है| क्यों चमक रहा होता है? चेहरे के ऊपर जो पुरानी, बासी कोशिकाएं होती हैं, वो नहाकर हट जाती हैं, तभी तो कुछ नया, ताज़ा, चमकता हुआ सामने आता है| अब तुम यह तो चाहते हो कि ताज़ा रहें, पर जो पुरानी मरी हुई कोशिकाएं हैं जो अतीत से चली आ रही हैं, उनसे बड़ी आसक्ति हो गयी है| अगर तुम पुरानी कोशिकाएं हटा नहीं सकते तो चेहरा खिलेगा कैसे?